Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर सुंदरनगर में सड़क हादसा: टेम्पू-कार टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Spread the love

जमशेदपुर | संवाददाता

जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में कलिया बेड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक कार और टेम्पू के बीच भीषण टक्कर हुई, जिससे टेम्पू पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

टेम्पू पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्तियों को बाहर निकाला।

Advertisement

बताया जा रहा है कि सभी घायलों की पहचान हांसल तुमुंग के केसरसोरा गांव निवासी के रूप में हुई है। उन्हें सबसे पहले खासमहल सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी घायलों को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सड़क हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।