Responsive Menu
Add more content here...

कदमा-सोनारी में गंदे पानी से लोग परेशान, बढ़ा आक्रोश

Spread the love

अबुआ खबर , जमशेदपुर

जमशेदपुर के कदमा और सोनारी क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। यहां के लाखों लोग दूषित और मटमैला पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि Tata Steel UISL द्वारा सप्लाई किए जा रहे नल के पानी की गुणवत्ता पिछले कई दिनों से खराब है। लोग नियमित रूप से पानी का बिल चुका रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें साफ पानी नहीं मिल रहा है।

लोगों का कहना है कि घरों में आ रहा पानी इतना गंदा है कि वह पीने तो दूर, रोजमर्रा के उपयोग के लिए भी सुरक्षित नहीं है। इससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

समस्या से परेशान होकर बड़ी संख्या में लोग जिला मुख्यालय पहुंचे और उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को लिखित शिकायत सौंपते हुए हस्तक्षेप की मांग की।

शिकायत देने पहुंची महिलाओं ने कहा कि अगर दूषित पानी पीने से लोग बीमार पड़ते हैं, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Read More : समाहरणालय में DC का औचक निरीक्षण, कई निर्देश जारी

फिलहाल, प्रशासन की ओर से कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है, जबकि लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *