Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर में 11-12 अप्रैल को राष्ट्रीय मागे महोत्सव

Spread the love

जमशेदपुर

जमशेदपुर में आदिवासी संस्कृति और परंपरा की भव्य झलक एक बार फिर देखने को मिलेगी। Johar Trust के तत्वाधान में 11 और 12 अप्रैल 2026 को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में राष्ट्रीय मागे महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इस दो दिवसीय महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि और कलाकार हिस्सा लेंगे। वे पारंपरिक गीत, संगीत, नृत्य और खेलकूद के माध्यम से अपनी समृद्ध संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे।

महोत्सव में कई आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो दर्शकों को आदिवासी परंपराओं से जोड़ेंगे और सांस्कृतिक विविधता का अनूठा अनुभव कराएंगे।

कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही जोहार आर्ट प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।

इस भव्य आयोजन में कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren, Arjun Munda और Madhu Koda समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

Read More : कदमा-सोनारी में गंदे पानी से लोग परेशान, बढ़ा आक्रोश