बरसोल थाना अंतर्गत खांडामौदा चौक में शुक्रवार देर रात करीब 9:15 बजे एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार, खड़गपुर से लोहा और पत्थर खाली कर केन्दुझोर की ओर जा रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे खांडामौदा चौक की दिशा में घुस गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार में आ रहा ट्रेलर पहले एक होटल से जा टकराया और फिर नियंत्रण खोते हुए आगे बढ़ता चला गया। इसी दौरान सड़क पार कर रहे एक बाइक सवार को उसने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं होटल के पास मौजूद करीब 6 से 7 लोग घायल हो गए।
Read More: चाकुलिया में अवैध बालू का बड़ा खुलासा, 2000 CFT जब्त
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को एंबुलेंस की मदद से बहरागोड़ा सीएचसी भेजा। साथ ही घटना की सूचना बरसोल पुलिस को दी गई।
इधर, दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रेलर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए एमएच-49 को जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।