Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में अवैध बालू का बड़ा खुलासा, 2000 CFT जब्त

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) :

चाकुलिया के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार पर प्रशासन ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। गुरुवार को चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में जंगल के भीतर छिपाकर रखे गए करीब 2000 सीएफटी बालू को जब्त किया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक चंदनपुर स्वर्णरेखा नदी घाट से बालू माफिया लंबे समय से अवैध खनन कर रहे थे। बालू को दिन में अलग-अलग जगहों पर जमा कर रात के अंधेरे में वाहनों के जरिए बाहर भेजा जाता था।

Read More: चाकुलिया में 26 चापाकल खराब, गहराया पेयजल संकट

इसी गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासन ने बड़ागड़ियास गांव के पास जंगल में छापेमारी की, जहां भारी मात्रा में बालू का अवैध भंडारण पकड़ा गया।

इस कार्रवाई का नेतृत्व माइनिंग इंस्पेक्टर अरविंद उरांव ने किया। उनके साथ अंचल अधिकारी नवीन पूर्ति और थाना प्रभारी सुनील भोक्ता सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

अवैध खनन और परिवहन के कारण सरकार को लगातार लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा था। प्रशासन की इस कार्रवाई को इस अवैध नेटवर्क पर बड़ी चोट माना जा रहा है।

थाना प्रभारी सुनील भोक्ता ने बताया कि जब्त किए गए बालू के पीछे किस गिरोह का हाथ है, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि अवैध खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में ऐसे और अभियान चलाए जाएंगे।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में सक्रिय बालू माफियाओं में खौफ का माहौल है और अवैध कारोबार पर अस्थायी ब्रेक लग गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *