अबुआ खबर डेस्क
जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर कार्य व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और पंजी के रख-रखाव की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कई विभागों का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, निर्वाचन, नजारत, विधि शाखा, कोर्ट कक्ष, समाज कल्याण, डीआईओ कार्यालय, झारनेट, सामान्य शाखा, गोदाम और यूआईडी समेत कई कार्यालयों की स्थिति का मूल्यांकन किया गया।
उपस्थिति और अनुशासन पर सख्ती
उपायुक्त ने सभी कार्यालयों में उपस्थिति पंजी की जांच की और अनुपस्थित कर्मियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी कर्मियों को समयबद्ध और अनुशासित तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए।
साफ-सफाई और व्यवस्था सुधारने के निर्देश
कार्यालयों में स्वच्छता, दस्तावेजों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी निर्देश दिए गए। साथ ही बायोमीट्रिक उपस्थिति को नियमित रूप से सुनिश्चित करने को कहा गया।

कबाड़ सामान की होगी नीलामी
निरीक्षण के दौरान अनुपयोगी फर्नीचर और मशीनों को जल्द एकत्रित कर जिला स्तर पर नीलामी करने के निर्देश भी दिए गए।
पार्किंग और वेटिंग एरिया का जायजा
उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर में पार्किंग और वेटिंग एरिया का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया।
आम लोगों से भी की बातचीत
इस दौरान समाहरणालय पहुंचे आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, नजारत उपसमाहर्ता डेविड बलिहार, डीटीओ धनंजय, विधि शाखा प्रभारी चंद्रजीत सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।