Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा: के.बी.वाय. फुटबॉल क्लब बांसदा की दो दिवसीय प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल, चंपा गाड़ एफसी बनी विजेता

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता (बापुन)
बहरागोड़ा प्रखंड के चिंगड़ा पंचायत अंतर्गत बांसदा गांव के फुटबॉल मैदान में रविवार को के.बी.वाय. फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। मुख्य अतिथि विधायक समीर मोहंती और विशिष्ट अतिथि महावीर मुर्मू एवं थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने फाइनल मैच का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों के साथ किक मारकर खेल शुरू कराया।

रोमांचक मुकाबला और विजेता टीम

फाइनल मुकाबला सिदुकान्हू एफसी (पश्चिम बंगाल) और चंपा गाड़ एफसी बहरागोड़ा के बीच खेला गया। मैच बेहद रोमांचक रहा और पेनाल्टी शूटआउट तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। टॉस के माध्यम से चंपा गाड़ एफसी विजेता बनी और खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया।

पुरस्कार वितरण

विधायक समीर मोहंती ने विजेता चंपा गाड़ एफसी को 1,00,000 रुपये और शील्ड, जबकि उपविजेता सिदुकान्हू एफसी को 70,000 रुपये और शील्ड से सम्मानित किया। सेमीफाइनल में हारने वाली दो टीमों को 32,000-32,000 रुपये और शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच को हीरो साइकिल और बेस्ट गोलकीपर को स्मार्ट वॉच से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता संचालन और मंच संचालन

प्रतियोगिता में कमेंट्री विश्वजीत पात्र और अर्जुन हांसदा ने की, जबकि मंच का संचालन भी उन्हीं ने किया। के.बी.वाय. बांसदा फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष राहुल हांसदा, सुनील हेमब्रम, नंदू पैड़ा, लुसा मंडी, धर्मेंद्र हांसदा और क्लब के अन्य सदस्य प्रतियोगिता को सफल बनाने में जुटे रहे।