Responsive Menu
Add more content here...

बांसदा में 6 सितंबर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता, विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख रुपये का पुरस्कार

Spread the love

बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के चिंगड़ा पंचायत अंतर्गत बांसदा गांव के फुटबॉल मैदान में के.बी.वाय. फुटबॉल क्लब द्वारा 6 सितंबर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन 6 सितंबर को होगा और फाइनल मुकाबला 7 सितंबर को खेला जाएगा।

के.बी.वाय. बांसदा फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष राहुल हांसदा और सुनील हेमब्रम ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग लेंगी। फाइनल में विजेता टीम को 1,00,000 रुपये और शील्ड से सम्मानित किया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को 70,000 रुपये और शील्ड दी जाएगी।

सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को भी 32,000 रुपये और शील्ड से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को पुरस्कार मुख्य अतिथि और बहरागोड़ा विधायक समीर महंती के हाथों से प्रदान किया जाएगा।

राहुल हांसदा और सुनील हेमब्रम ने कहा कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को खेलों में प्रोत्साहित करना और फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ाना है। उन्होंने स्थानीय खेल प्रेमियों और दर्शकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।