Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया के दुधियाशोल में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, विजेता को 3 लाख

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) :

चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधियाशोल गांव में शनिवार से 63वीं दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई। गांव के मारांग बुरु इनडोर स्टेडियम में जाहेर आयो एथलेटिक्स क्लब की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिता का उद्घाटन झामुमो नेता आदित्य प्रधान, श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी सुनील भोक्ता, मुखिया हीरामनी हांसदा और डमन माझी समेत अन्य अतिथियों ने किया। अतिथियों ने मैदान में फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता की शुरुआत की और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

उद्घाटन मुकाबला सोरेन टाइगर जिलिंगगोड़ा और पश्चिम बंगाल की जीत मंजीत डॉन एकादश के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में जीत मंजीत डॉन एकादश ने 2-1 से जीत दर्ज करते हुए प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत की।

प्रतियोगिता के दौरान मैदान के आसपास दर्शकों की भारी भीड़ जुटी। खेल के साथ मनोरंजन का भी विशेष इंतजाम किया गया है। मुकाबले के दौरान गोल होने पर चीयर गर्ल्स की प्रस्तुति से दर्शकों का उत्साह और बढ़ता नजर आया। पूरे परिसर में मेले जैसा माहौल बना हुआ है।

क्लब के अध्यक्ष रामधन सोरेन ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 3 लाख रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं उपविजेता टीम को 2 लाख रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 81-81 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 30 अगस्त को खेला जाएगा।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में क्लब के सचिव बासेत बास्के, चंपई सोरेन, कारू नाथ सोरेन, टीकाराम बेसरा, योगेंद्र बेसरा, सोनाराम टुडू, आंता हेंब्रम, नंदलाल टुडू समेत क्लब के अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर माझी बाबा चितरंजन टुडू, लाल मोहन मांडी, विजय गोस्वामी, रामचंद्र हांसदा, समीर दास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *