चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के चंदनपुर पंचायत अंतर्गत पुखुरिया गांव निवासी एवं जाथा काली मंदिर के संस्थापक बाबा कालीपदो महतो लंबे समय से चलने-फिरने में असमर्थ हैं। उनकी परेशानी को देखते हुए शनिवार को नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से उन्हें व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई।
फाउंडेशन के संस्थापक एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बाबा कालीपदो महतो को व्हीलचेयर प्रदान की। व्हीलचेयर मिलने से अब उन्हें दैनिक कार्यों के लिए आवागमन करने में पहले की अपेक्षा अधिक सुविधा होगी। साथ ही, जरूरी कामों के लिए दूसरों पर उनकी निर्भरता कम होने और आत्मनिर्भरता बढ़ने की उम्मीद है।
इस दौरान फाउंडेशन के सदस्य दीपक बारीक, बाबूलाल मांडी, साबिर हुसैन और बबलू गिरी मौजूद रहे।