Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर में पुलिस की मनमानी: पत्रकारों की पिटाई से भड़के प्रेस क्लब, एसएसपी से की सख्त कार्रवाई की मांग

Spread the love

जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र से पुलिस की गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर चौथे स्तंभ की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार, पत्रकार आकाश कुमार और अभिषेक सिन्हा किसी समाचार कवरेज के लिए उलीडीह थाना पहुंचे थे। इसी दौरान वहां तैनात एएसआई मुकेश दुबे ने दोनों पत्रकारों के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठीचार्ज कर दिया। मारपीट में दोनों पत्रकार घायल हो गए और उन्हें थाना हाजत में बैठा दिया गया।

Oplus_131072

घटना की जानकारी मिलते ही प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के महासचिव विकास श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष सुमित झा अन्य वरिष्ठ पत्रकारों के साथ बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और पुलिसकर्मी की मनमानी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पत्रकारों ने कहा कि चौथे स्तंभ पर हमला किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पत्रकारों ने घटना की सूचना जिले के पुलिस कप्तान पियूष पांडे और नगर पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष तक पहुंचाई। गुस्साए पत्रकारों को शांत करने के लिए एसएसपी ने दोषी पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पीड़ित पत्रकारों ने वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत भी सौंपी।

यह घटना न केवल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन की गंभीरता पर संदेह पैदा करती है।