Responsive Menu
Add more content here...

ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज की सहभागिता

Spread the love

जमशेदपुर। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शुक्रवार को जमशेदपुर की सड़कों पर आस्था और उत्साह का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। तंजीम अहले-सुन्नत व जमात की अगुवाई में मानगो गांधी मैदान से जुलूस-ए-मोहम्मदी का आगाज़ हुआ, जिसमें भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए।

जुलूस की अगुवाई शहर की मस्जिदों के इमाम और उलेमा कर रहे थे। वे पैगंबर की शान में नात शरीफ पेश करते हुए जुलूस को आगे बढ़ा रहे थे। जुलूस का पहला पड़ाव साकची आमबागान मैदान रहा, जहां उलेमाओं ने तकरीर पेश की। इसके बाद यह काफिला धातकीडीह सेंट्रल मैदान पहुंचकर संपन्न होगा।

जुलूस में मोटरसाइकिलों और ट्रकों का लंबा काफिला शामिल था, जिसने पूरे शहर का माहौल आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। रास्ते भर श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह स्वागत एवं सेवा शिविर लगाए गए थे, जहां लंगर, फल और खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने भी सक्रिय सहयोग दिया।