Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: विधायक ने किया 101वें वर्षगांठ पर दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का भूमि पूजन

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) । नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित श्री श्री सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी इस वर्ष अपनी स्थापना के 101 वर्ष पूरे होने पर भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन करेगी। इस उपलक्ष्य में शुक्रवार को विधायक समीर कुमार मोहंती ने विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर पंडाल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

इस मौके पर पूजा समिति के उपाध्यक्ष पतित पावन दास, सचिव अरिंदम दे, समेत गौतम दास, टपू दे, अपु दे, बापी नंदी, संजय दास, बापी मल्लिक, गौर दास, राणा मल्लिक, तपन कर, देवाशीष दास, विकी मल्लिक, विशाल बारीक और तारक मल्लिक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सचिव अरिंदम दे ने बताया कि इस वर्ष भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें पश्चिम बंगाल के चंदननगर की आकर्षक विद्युत सज्जा विशेष आकर्षण होगी। इसके अलावा, षष्ठी से प्रतिदिन विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

स्थानीय लोगों में इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं।