चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह)। नगर पंचायत क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती स्थित मस्जिद से शुक्रवार को ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय की ओर से भव्य और शांतिपूर्ण जुलूस निकाला गया। गाजे-बाजे और नारे-तकबीर की गूंज के बीच निकला यह जुलूस मुख्य सड़क से होते हुए नया बाजार स्थित गौशाला पहुंचा और तय मार्ग से गुजरते हुए पुनः मस्जिद परिसर में समाप्त हुआ।
जुलूस के दौरान सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
इस मौके पर मुस्लिम कमेटी के साजिद खान, हैदर अली, फजलुर रहमान, असगर खान, रसीद खान, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद रिजवान, निहाल अली, आबिद हुसैन, मोहम्मद वसीम और इंजमाम खान समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।
धार्मिक उत्साह और भाईचारे के संदेश के साथ संपन्न यह जुलूस नगरवासियों के आकर्षण का केंद्र रहा