चाकुलिया | संवाददाता
चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत अंतर्गत पानीबांका गांव में आगामी 9 मई से 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है और आयोजन समिति के सदस्य तैयारी में जुटे हुए हैं।
पानीबांका गांव लंबे समय से धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र रहा है। हर वर्ष यहां आयोजित होने वाला हरिनाम संकीर्तन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 9 मई को गंधाधिवास के साथ संकीर्तन की शुरुआत होगी। इसके बाद लगातार पांच दिनों तक 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन चलता रहेगा। कार्यक्रम का समापन 13 मई को दधि उत्सव और प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा।
इस दौरान झारखंड और पश्चिम बंगाल से आने वाली महिला एवं पुरुष संकीर्तन मंडलियां प्रतिदिन भक्ति गीत और संकीर्तन प्रस्तुत करेंगी। समापन दिवस की रात पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा विशेष लीला कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जो इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा।
आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य लगातार तैयारियों में लगे हुए हैं। कार्यक्रम में लोकेश राणा, स्वपन दास, पिंटू चंद, जयंत राणा, रतिलाल राणा, चंडी राणा, सत्य नायेक, विमल महाकुड़, यदुनाथ नायेक, शेखर माईती, नंदन माईती, अशोक राणा, किशोर कुमार राणा, रोबिन राणा, ऋषिकेश गिरी, पुलिन राणा, कमलेश घटवारी, संदीप महाकुड़, घनश्याम गिरि, गोलक राणा, अपु राणा, बापी राज राणा, अरूप राणा, सुमन दास, अमरेंद्र पैड़ा समेत कई लोग सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।