बहरागोड़ा | संवाददाता
बहरागोड़ा प्रखंड के बहुलिया पंचायत अंतर्गत पाचाँडो गांव में खराब पड़े ट्रांसफार्मर की समस्या का त्वरित समाधान किया गया। विधायक समीर कुमार महांति के हस्तक्षेप से महज 8 घंटे के भीतर नया 100 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया, जिससे गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।
तीन दिनों से बिजली संकट झेल रहे थे ग्रामीण
जानकारी के अनुसार, गांव का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पिछले तीन दिनों से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बिजली नहीं रहने से घरेलू कार्यों के साथ-साथ पेयजल और अन्य आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो रही थीं।
सूचना मिलते ही सक्रिय हुए जनप्रतिनिधि
शनिवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने झामुमो के युवा नेता बिशु ओझा को समस्या से अवगत कराया। इसके बाद बिशु ओझा ने तत्काल इस मुद्दे को विधायक समीर कुमार महांति तक पहुंचाया।
8 घंटे में पूरा हुआ काम
विधायक समीर मोहन्ती ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उसी दिन ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया। प्रशासन और बिजली विभाग की टीम ने तेजी से काम करते हुए शाम करीब 5 बजे तक गांव में नया 100 KVA ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया।
गांव में लौटी रौनक, लोगों ने जताया आभार
बिजली बहाल होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने विधायक समीर मोहन्ती और सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
मौके पर मौजूद लोग
इस दौरान सीमांतो भुईयां, सुबोध साव समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।