Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में तीन सड़कों का शिलान्यास, ग्रामीण इलाकों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

Spread the love

चाकुलिया | संवाददाता

चाकुलिया प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत तीन अहम सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार महांती ने विधिवत रूप से किया। इस दौरान नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर जिन सड़कों का शिलान्यास किया गया, उनमें शामिल हैं

  • मालकुंडी पंचायत में मालकुंडी से दुधियाशोल तक लगभग 2.80 किलोमीटर सड़क
  • पुन्दा से कुचियाकानाली तक सड़क निर्माण कार्य
  • भातुकुंडा पंचायत में मेम क्लब से रघुनाथपुर तक करीब 5.05 किलोमीटर सड़क

विधायक समीर कुमार महांती ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और लोगों को दैनिक जीवन में काफी राहत मिलेगी। साथ ही यह परियोजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देंगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में प्रमुख धनंजय करुणामय, जिला परिषद सदस्या धरित्री महतो, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, जगन्नाथ महतो, बलराम महतो, निर्मल महतो, राम बास्के सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इन सड़कों के बनने से वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या दूर होगी और क्षेत्र के विकास को मजबूती मिलेगी।