Responsive Menu
Add more content here...

सोमेश सोरेन ने मुसाबनी प्रखंड में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, स्वागत समारोह आयोजित

Spread the love

मुसाबनी। घाटशिला विधानसभा के झामुमो नेता व घाटशिला उपचुनाव के भावी प्रत्याशी सोमेश सोरेन, जो पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के सुपुत्र हैं, आज शाम सुरदा क्रॉसिंग का दौरा किया। इस अवसर पर सुरदा क्रॉसिंग स्थित लोहिया भवन में मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन के नेतृत्व में झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

सोमेश सोरेन को पुष्पगुच्छ और फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर झामुमो के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, दिशोम जाहेरगाढ़ कमेटी के सचिव सुभाष मुर्मू, सोमाय टुडू, मास्टर लोबीन सबर, झामुमो नेता गौरांग माहली, हरीश भकत, काली पद गोराई, बेनासोल पंचायत अध्यक्ष गणेश टुडू, सुरदा पंचायत अध्यक्ष बासु सोरेन, झामुमो नेता संजीवन पातर, कानू टुडू, धानो मुर्मू, मितेश हांसदा, अमन मुर्मू, बिराम मुर्मू, शिवराज सोरेन, चांदूराम टुडू और कमल भट्टाचार्य शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान सोमेश सोरेन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास और जनता के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना प्राथमिकता होगी और कार्यकर्ताओं की मेहनत और सहयोग से झारखंड मुक्ति मोर्चा और अधिक मजबूत होगा।

सोमेश सोरेन ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता तक पार्टी के कार्यक्रम और योजनाओं की जानकारी पहुँचाएं और वर्तमान मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएं।