Responsive Menu
Add more content here...

भालूकखुलिया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज़, 32 टीमों ने लिया हिस्सा

Spread the love

बहरागोड़ा | संवाददाता ( एन बेरा )

बहरागोड़ा प्रखंड के बरागाड़िया पंचायत अंतर्गत भालूकखुलिया गांव स्थित फुटबॉल मैदान में न्यू स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इस टूर्नामेंट में आसपास के विभिन्न गांवों की कुल 32 टीमों ने भाग लिया।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी कुणाल महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल पर किक मारकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान आयोजन समिति की ओर से उन्हें माला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

उद्घाटन मैच बिदो चांदरा एफसी और सिंघो एफसी के बीच खेला गया, जिसमें सिंघो एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा।

अपने संबोधन में कुणाल महतो ने कहा कि फुटबॉल सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि अनुशासन, ऊर्जा और स्वास्थ्य का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर खेलों की ओर अग्रसर हों, क्योंकि खेल से शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है और व्यक्ति जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि, चंदन सीट, सुशांत पात्र, राजेश पात्र, तपन पोइडा, मंगल मुंडा, सालाई बेसरा, पीनाक पानी दूबे, लालटू दे, अपूर्व नायक, राईसन हेब्रम (अध्यक्ष), शिशिर बेरा, लोटा किस्कू, देवाशीष कुमार, प्रेमचंद किस्कू, रामदास मुर्मू, आशुतोष मुर्मू, राम मुर्मू, देव हेब्रम, यादव सोरेन, लक्ष्मी राम मुर्मू और किरण हसदा समेत कई सदस्य प्रतियोगिता की सफलता में सक्रिय रूप से जुड़े रहे।