Responsive Menu
Add more content here...

विधायक समीर महंती ने झामुमो नेता आशीष महापात्र के पिता के निधन पर जताया शोक, परिजनों से मिले

Spread the love

📍 बहरागोड़ा | संवाददाता (एन बेरा)

बहरागोड़ा प्रखंड के गोहलामुड़ा गांव निवासी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता आशीष महापात्र के पिता मिहिर महापात्र (81 वर्ष) का रविवार की रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सोमवार की सुबह बहरागोड़ा विधायक समीर महंती स्वर्गीय मिहिर महापात्र के आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और कहा —

“पिता का साया खोना जीवन का सबसे गहरा दुख होता है। यह ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।”

इस दौरान विधायक ने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि पार्टी और समाज हमेशा उनके साथ खड़ा है।

शोक प्रकट करने पहुंचे लोगों में दीपक महापात्र, जीतेंद्र ओझा, सपत गोराई, भवानी महापात्र, स्वपन महापात्र, हरे कृष्ण गोराई, नंदन सोम, विजय महापात्र सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।