बहरागोड़ा। संवाददाता (बापुन)
बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने हाल ही में बहरागोड़ा पार्क रोड के समीप किराना दुकान के मालिक और मौदा गांव निवासी जयंत दास के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।
जयंत दास के निधन की खबर मिलते ही विधायक समीर मोहंती तुरंत उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने इस दुखद समय में परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना और हरसंभव मदद का भरोसा व्यक्त किया।

इस मौके पर स्थानीय लोग और कई गणमान्य व्यक्तित्व भी मौजूद थे, जिनमें विशाल बारिक, मनोरंजन होता, पप्पू राउत, यदुपति राणा और राजीव लेंका शामिल थे। सभी ने दिवंगत जयंत दास को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति जाहिर की।
विधायक की यह पहल परिवार और स्थानीय लोगों के बीच सहानुभूति और मानवता का संदेश बन गई है, जो इस दुखद समय में राहत और समर्थन प्रदान कर रही है।