Responsive Menu
Add more content here...

विधायक समीर मोहंती से शारदा फैक्ट्री कर्मचारियों ने की मुलाकात, समस्याओं के समाधान का आश्वासन

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता (बापुन)

बहरागोड़ा वन विश्रामागार में शुक्रवार को विधायक समीर कुमार मोहंती के साथ शारदा फैक्ट्री के कर्मचारी और स्टाफ ने मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को साझा किया।

इस मौके पर विधायक समीर मोहंती ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों और मुद्दों पर जल्द ही कंपनी प्रबंधन के साथ त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की जाएगी। वार्ता में कर्मचारियों की बातें ध्यानपूर्वक सुनी जाएँगी और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक नेता भी उपस्थित थे, जिनमें झामुमो नेता असित मिश्रा, मुन्ना होता, राहुल वाजपाई, विश्वजीत ओझा, जितेंद्र ओझा, जुना सोम, यदुपति राणा, चंदन पात्र और दिनेश महाकुड़ शामिल थे।

कर्मचारियों और विधायक के बीच हुई यह बैठक सकारात्मक और रचनात्मक मानी जा रही है, जिससे कर्मचारियों को अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद बढ़ी है।