Responsive Menu
Add more content here...

जवाहर नवोदय विद्यालय बालिकुड़िया में सात दिवसीय सतर्कता जागरूकता सप्ताह संपन्न

Spread the love

बहरागोड़ा | अबुआ खबर संवाददाता (एन बेरा)

बहरागोड़ा प्रखंड के बालिकुड़िया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, पूर्वी सिंहभूम में सात दिवसीय सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जनार्दन सिंह ने की।

सप्ताह की शुरुआत में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार-मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इस दौरान सभी ने शपथ ली कि वे सदैव सच्चाई के मार्ग पर चलेंगे और समाज से बुराइयों को दूर करने में योगदान देंगे।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10वीं और 11वीं की छात्राओं ने ईमानदारी और सच्चाई के महत्व पर प्रेरणादायक भाषण दिए। सप्ताह भर चले इस आयोजन में छात्रों ने पेंटिंग, कविता लेखन, नारा लेखन और निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से अपने विचार और भावनाएं व्यक्त कीं।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विद्यालय प्रशासन की ओर से पुरस्कार और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्राचार्य डॉ. जनार्दन सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से कहा कि ईमानदारी और सच्चाई से चलने वाला जीवन ही सबसे सुंदर और सफल जीवन होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को हर परिस्थिति में सत्यनिष्ठा बनाए रखने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार, सुजाता महंता, कृष्णा विश्वास, प्रिया प्रियदर्शनी, स्वीटी श्यामल, सीमा कुमारी, ब्यूटी साइकिया, आकांक्षा सिंह और अप्सरा बाला सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।