Responsive Menu
Add more content here...

घाटशिला उपचुनाव: मुसाबनी में सीएम हेमंत सोरेन की जनसभा

Spread the love

मुसाबनी (संवाददाता):
घाटशिला उपचुनाव को लेकर सोमवार को मुसाबनी स्थित मार्शल ग्राउंड में आयोजित भव्य जनसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनता को संबोधित किया। सभा में मुख्यमंत्री ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के समर्थन में वोट देने की अपील की और कहा कि “जनता की सच्ची सेवा वही प्रतिनिधि कर सकता है जो क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को समझता और उनके समाधान के लिए तत्पर रहता है।”

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में केंद्र की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार जनता की सेवा में 24 घंटे समर्पित है और सोमेश सोरेन जैसे युवा व जनसमर्पित नेता क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगे।

उन्होंने कहा, “यह संघर्ष वर्गीय है — हमारी पार्टी व्यापारियों की नहीं, बल्कि आदिवासी, दलित, मजदूर, पिछड़ा, किसान और मूलवासी की पार्टी है।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि देश की राजनीति दो हिस्सों में बंट चुकी है — एक ओर वे लोग हैं जो व्यापारिक हितों की राजनीति करते हैं, और दूसरी ओर वे जो जनता के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

अपने भाषण में उन्होंने भाजपा पर भी तीखा प्रहार किया और कहा कि “कुछ लोग गरीबों और पिछड़ों को कुचलने में लगे हैं। जब उन्हें जरूरत होती है तो वे जनता के पैर पकड़ते हैं, और काम निकल जाने पर वही जनता का गला पकड़ लेते हैं।”

मुख्यमंत्री ने स्थानीय मतदाताओं से अपील की कि वे झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाकर क्षेत्र के विकास और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करें।

जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी रही। मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान कई बार तालियों और नारों से पूरा मैदान गूंज उठा।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री की इस सभा से उपचुनाव में मुकाबला और भी रोचक हो गया है।