बहरागोड़ा (संवाददाता – बापुन)।
पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बालिकुड़िया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को हिंदी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर “देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक एकजुटता में हिंदी एवं साहित्य का योगदान” विषय पर परिचर्चा आयोजित हुई।
समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जनार्दन सिंह ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी भाषा देश की धड़कन और राष्ट्र की जीवन रेखा है। यह भारत में सर्वाधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है, इसलिए सच्चे अर्थों में यह राजभाषा होने की पूर्ण पात्र है।
कार्यक्रम के दौरान हिंदी पखवाड़ा एवं पोषण माह, स्वच्छता अभियान माह से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने हिंदी के प्रचार-प्रसार और राजभाषा के संवर्द्धन की सामूहिक शपथ भी ली।
15 दिनों से चल रहे हिंदी पखवाड़ा का समापन इसी अवसर पर औपचारिक रूप से किया गया।
कार्यक्रम में मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार, सुजाता महंता, कृष्णा बिस्वास, प्रिया प्रियदर्शनी, स्वीटी शामल, सीमा कुमारी, ब्यूटी साइकिया, आकांक्षा सिंह, अप्सरा बाला, पापिया दास, छोटेलाल कुशवाहा, सुदीप भौमिक, हरि महतो, चंद्रशेखर महतो, शमशेर ठाकुर, उमेश कुमार, प्रमोद डांगुआ, पिंटू कुमार, प्रदीप कुमार समेत विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे।