Responsive Menu
Add more content here...

नागानल कॉलोनी काली पूजा कमेटी की बैठक, धूमधाम से होगी मां काली की आराधना

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह)
चाकुलिया के नया बाज़ार स्थित काली मंदिर परिसर में रविवार देर शाम नागानल कॉलोनी काली पूजा कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संदीप चांद ने की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी मां काली की पूजा पूरे उत्साह और परंपरा के साथ की जाएगी। ज्ञात हो कि नागानल कॉलोनी कमेटी द्वारा काली पूजा का आयोजन वर्ष 1996 से लगातार किया जा रहा है।

इस अवसर पर पूजा आयोजन समिति का गठन किया गया। तय हुआ कि पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। पूजा के तीसरे दिन दोपहर में महाप्रसाद वितरण और शाम को प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।

बैठक में सोनू बेरा, कमल सरदार, अजय नाथ, मोनू मिश्रा, कृष्णा सिंह, अभिजीत दास, सुमन दास, मनसा नाथ, गोपी दास, राहुल सिंह, कौशिक सीट, देवनाथ दास, आकाश कुमार और मनीष दास समेत बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।