Responsive Menu
Add more content here...

सांसद विद्युत बरण महतो के जन्मदिन पर बच्चों के बीच बांटी गई शैक्षणिक सामग्री

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता

जमशेदपुर के सांसद विद्युत बरण महतो के जन्मदिन के अवसर पर बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के माटिहाना पंचायत अंतर्गत कटशोल गांव में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और समाज के बीच सकारात्मक संदेश देना था।

कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता चंदन सीट के नेतृत्व में सैकड़ों बच्चों के बीच कॉपी, पेन, पेंसिल सहित अन्य पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही बच्चों को मिठाई खिलाकर जन्मदिन को उत्साहपूर्वक मनाया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ता है।

इस मौके पर भाजपा नेता दुर्गा मानकी, महादेव बैठा, पंचायत के उपमुखिया देव पैड़ा, अभिजीत कुईला, टुना नायक सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।