मुसाबनी/सुरदा
झामुमो मुसाबनी प्रखंड कमेटी की ओर से मंगलवार को सुरदा क्रॉसिंग स्थित दिशोम जाहेरगाढ़ में पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो के संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए मन्नत मांगी गई।
बताया गया कि शिबू सोरेन की तबीयत हाल ही में बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी के मद्देनज़र झामुमो कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार पूजा संपन्न कर नायके बाबा मुकरु हेम्ब्रम के साथ मात्था टेका और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिशोम गुरु न केवल एक राजनेता बल्कि झारखंडी अस्मिता के प्रतीक हैं। हम सभी चाहते हैं कि वे जल्द स्वस्थ होकर हमारे बीच लौटें और उनका आशीर्वाद हम सभी को मिलता रहे।
कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोग
इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सचिव महेश्वर हांसदा, वरिष्ठ नेता हरीश भगत, गौरांग माहली, मास्टर लोबीन सबर, सोमाय सोरेन, सुभाष मुर्मू, बिक्रम मुर्मू, सोमाय टुडू, अर्जुन मार्डी, चांदुराम टुडू, अमन मुर्मू, बासु सोरेन, बिराम मुर्मू समेत कई महिला और पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, एकजुटता और भावनात्मक माहौल देखने को मिला।