Responsive Menu
Add more content here...

‘सरकार आपके द्वार’ शिविर में उमड़ी भारी भीड़, ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान

Spread the love

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के भूतिया पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना ‘सरकार आपके द्वार’ का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में भूतिया के साथ-साथ माटिहाना, मानुषमुड़िया और पाथरा पंचायतों के ग्रामीण भी अपनी समस्याओं का समाधान और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने पहुँचे।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां अधिकारियों ने ग्रामीणों के आवेदन स्वीकार किए और उनके मुद्दों को सुना। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर कुमार महंती उपस्थित थे। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के स्वीकृत लाभुकों को प्रमाण पत्र वितरण कर योजना के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाया।

विधायक महंती ने कहा, “यह कार्यक्रम राज्य सरकार की एक सराहनीय पहल है। प्रशासनिक तंत्र अब सीधे पंचायत स्तर पर जनता के द्वार पहुँच रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि आपके मुद्दों को सुना जाए और उनका त्वरित निष्पादन हो।”

इस महत्वपूर्ण शिविर को सफल बनाने में बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, बीडीओ केशव भारती, सीओ राजा राम मुंडा, मुखिया विधान चंद्र मंडी, राम मुर्मू, राधि मुर्मू सहित अंचल एवं प्रखंड के सभी कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।