Responsive Menu
Add more content here...

शहीद गणेश हांसदा की शहादत दिवस पर , पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Spread the love

बहरागोड़ा, जमशेदपुर संवाददाता (रोहन सिंह)
लद्दाख की गलवान घाटी में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए झारखंड के वीर सपूत गणेश हांसदा को उनकी शहादत दिवस पर सोमवार को पूरे सम्मान और भावनात्मक माहौल में श्रद्धांजलि दी गई। बहरागोड़ा प्रखंड के कसाफलिया गांव स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय नेताओं, आम जनों और शहीद परिवार की उपस्थिति में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

“शहीदों की चिता पर हर बरस लगेंगे मेले…”

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा:

“वीर गणेश हांसदा जैसे जवानों की शहादत पर हमें गर्व है। उन्होंने अपना सर्वस्व मातृभूमि के लिए समर्पित किया। ऐसे रणबांकुरों की स्मृति को संजोना हमारा कर्तव्य है।”

उनकी यह बात उपस्थित जनसमूह के बीच देशभक्ति की भावना और भी प्रबल कर गई।

परिवार से मिलकर बांटी संवेदना

इस अवसर पर शहीद के माता-पिता और भाई दिनेश हांसदा मौजूद रहे। पूर्व विधायक ने परिजनों से मुलाकात कर व्यक्तिगत संवेदना व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि “समाज और राज्य, हमेशा शहीद के परिवार के साथ है।”

सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि, माहौल हुआ देशभक्ति में सराबोर

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख उपस्थिति में रहे:

समीर कुमार मोहंती – विधायक, बहरागोड़ा

असित मिश्रा – झामुमो प्रखंड अध्यक्ष

शास्त्री हेंब्रम – पूर्व प्रखंड प्रमुख

गुरुचरण मार्डी – प्रखंड सचिव

निर्मल दुबे, दीपक बारीक, सुनील हेम्ब्रम, छोटन गिरि और अन्य ग्रामीण

सभी ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और “गणेश हांसदा अमर रहें” जैसे नारों के साथ वातावरण को गूंजा दिया।