Responsive Menu
Add more content here...

धालभूम क्लब, साकची में 14 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी जाएगी श्रद्धांजलि

Spread the love

जमशेदपुर, 12 अगस्त 2025।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला संयोजक मंडली की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को जमशेदपुर परिसदन (सर्किट हाउस), बिस्टुपुर में जिला संयोजक मंडली के प्रमुख बाघराय मार्डी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का आरंभ दोपहर 2 बजे हुआ, जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 14 अगस्त 2025, गुरुवार को धालभूम क्लब, साकची में झारखंड राज्य के निर्माता और जन-जन के नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।
इस कार्यक्रम में लगभग 10,000 लोगों की उपस्थिति रहने की संभावना है, जिनमें गठबंधन दल के कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, सीपीआई, सीपीएम, माले, आप पार्टी के प्रतिनिधि, शहर के बुद्धिजीवी, समाजसेवी, उद्योगपति, चैंबर ऑफ कॉमर्स, ट्रक यूनियन, अल्पसंख्यक समाज, बार एसोसिएशन, बस एसोसिएशन, टेंपो चालक यूनियन, साथ ही झामुमो के 11 प्रखंडों और 4 नगरपालिका समितियों के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा।

बैठक में झामुमो के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य मोहन कर्मकार, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, पोटका के विधायक संजय सरदार, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी, शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, जिला प्रमुख बाघराय मार्डी, सुनील महतो, सागेन पूर्ति, सरोज महापात्रा, चंद्रावती महतो, अजय रजक, लालटू महतो, दलगोविंद लोहारा, खुद्दु उरांव, गोपाल महतो, प्रहलाद लोहारा, अंकित सिंह, पीके राय, मोहम्मद समद अंसारी, प्रीतम हेंब्रम, संदीप चक्रवर्ती, नान्तू सरकार, पिंटू लाल, नन्दलाल लोहार, पाण्डेय प्रधान समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।