Responsive Menu
Add more content here...

चाईबासा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक ढेर, हथियार बरामद

Spread the love

चाईबासा के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह घटना सौता के जंगली और पहाड़ी इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली मारा गया और मौके से एक एसएलआर राइफल बरामद हुई।

जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायर किया। घटना के बाद इलाके में अभियान तेज कर दिया गया है ताकि अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की पुष्टि की जा सके।

अधिकारियों के मुताबिक, कोल्हान और सारंडा के जंगलों में भाकपा माओवादी के कई शीर्ष नक्सली सक्रिय हैं, जिनके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।