
रांची के डीपीएस स्कूल के म्यूजिक टीचर माइकल घोष की मौत के मामले में डीएनए रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट में माइकल के परिजनों और बरामद शव का डीएनए मैच हो गया है, जिससे यह पुष्टि हो गई कि जोन्हा फॉल में मिला शव उन्हीं का था। घटना कुछ दिनों पहले की है, जब माइकल अपने दोस्तों के साथ जोन्हा फॉल घूमने गए थे। इस दौरान वह पानी में डूब गए थे।

माइकल के परिजनों ने शुरू से ही इस मौत पर सवाल उठाए थे और दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था और पहचान पुख्ता करने के लिए डीएनए जांच कराई थी। अब डीएनए रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले की आगे जांच में जुटी है और दोस्तों से पूछताछ जारी है, ताकि मौत के कारणों की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।