
चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह)
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में मांस, मछली और मुर्गा की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। नगर पंचायत प्रशासन ने सूचना जारी करते हुए कहा है कि 15 अगस्त 2025 को सभी संबंधित दुकानें बंद रहेंगी और इस दिन किसी भी तरह का क्रय-विक्रय नहीं किया जाएगा।

नगर पंचायत ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित तिथि पर अगर कोई दुकानदार मांस, मछली या मुर्गा बेचते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय स्वतंत्रता दिवस के शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण आयोजन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
