बहरागोड़ा (बापुन)। मंगलवार को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के राजलाबांध पंचायत अंतर्गत उईनाला गांव में करंट लगने से 10 वर्षीय चंचल नायक की मौत हो गई। मृतक विपुल नायक का पुत्र था।
मिली जानकारी के अनुसार, चंचल टीवी देख रहा था और गर्मी लगने के कारण पंखा चालू करने गया। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों व स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
चंचल बालिका मध्य विद्यालय में पांचवीं कक्षा का छात्र था और पढ़ाई में काफी होनहार माना जाता था। इस घटना से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।