जमशेदपुर, 19 जून 2025 – पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण स्वर्णरेखा और खरकई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। जिला प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए अलर्ट मोड में कार्य शुरू कर दिया है और तटीय एवं डूब क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी किनारे न जाएं और सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर शरण लें, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।
स्वर्णरेखा नदी (मानगो ब्रिज साइट पर):
- खतरे का स्तर: 121.50 मीटर
- वर्तमान जलस्तर: 121.300 मीटर
खरकई नदी (आदित्यपुर ब्रिज साइट पर):
- खतरे का स्तर: 129.00 मीटर
- वर्तमान जलस्तर: 128.780 मीटर
जिला प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए तैयार है। आमजन से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।