Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: विश्व रक्तदान दिवस पर स्वपन कुमार महतो को सम्मान, ग्रामीण क्षेत्रों में चला रहे जागरूकता अभियान

Spread the love

चाकुलिया, संवाददाता (रोहन सिंह) 17 जून 2025:
विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधीन झारखंड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा मंगलवार को नामकुम स्थित आईपीएच कॉन्फ्रेंस हॉल में सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य भर से विशेष रक्तदान शिविर आयोजकों और उत्प्रेरकों को सम्मानित किया गया।

परियोजना निदेशक आबू इमरान ने किया सम्मानित

झारखंड के स्वास्थ्य परियोजना निदेशक आबू इमरान ने रक्तदान के क्षेत्र में योगदान देने वाले प्रेरकों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान रक्तदान शिविर आयोजन, जनजागरूकता और प्रेरणा के लिए दिया गया।

स्वपन कुमार महतो को ग्रामीण क्षेत्रों में योगदान के लिए सम्मान

कुड़मी संस्कृति विकास समिति, झारखंड के संस्थापक अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो को ग्रामीण इलाकों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने और रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

स्वपन महतो ने कहा कि गांवों में अब भी रक्तदान को लेकर कई भ्रांतियां हैं, जिन्हें दूर करने के लिए निरंतर प्रयास की जरूरत है। उन्होंने इस सम्मान को ग्रामीण युवाओं की सहभागिता और जागरूकता का परिणाम बताया।

रक्तदान को जन आंदोलन बनाने की अपील

सेमिनार के दौरान वक्ताओं ने रक्तदान को जन आंदोलन बनाने की बात कही और युवाओं से नियमित रूप से स्वेच्छा से रक्तदान करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही।