चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह), 17 जून 2025:चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत अंतर्गत आस्था का केंद्र तुलसीबनी शिवराम आश्रम एक बार फिर भव्य रथ यात्रा के आयोजन की तैयारियों में जुट गया है। आगामी 27 जून को दोपहर 2:00 बजे से जगन्नाथ जीव की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। इसके एक दिन पूर्व, 26 जून को नेत्र उत्सव का आयोजन होगा।11वें वर्ष में प्रवेश कर रही है परंपराआश्रम के आनंद ब्रह्मचारी ने जानकारी दी कि इस वर्ष यह रथ यात्रा ग्यारहवें वर्ष में प्रवेश कर रही है। उन्होंने बताया कि रथ की रंग-रोगन और सजावट का कार्य शुरू कर दिया गया है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।मौसीबाड़ी तक जाएगी रथ यात्रायह रथ यात्रा तुलसीबनी शिवराम आश्रम परिसर स्थित जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर गाँव में ही स्थित मौसीबाड़ी तक जाएगी, जहां परंपरागत रूप से भगवान जगन्नाथ की मौसी से भेंट की जाती है।समिति जुटी तैयारियों मेंआश्रम समिति आयोजन की तैयारियों में पूरी तरह से सक्रिय है। समिति के अध्यक्ष ठाकुर दास दियासी, सचिव विजय सोरेन, कोषाध्यक्ष प्रणब बेरा सहित रूपेश दास, सुभाष चंद्र महतो, नंद गोपाल महतो, अनुप काटारी, कृष्ण पद महतो, अमुल्य दियासी और मधुसूदन दत्त आदि सदस्य विभिन्न कार्यों में जुटे हुए हैं।श्रद्धालुओं में उत्साहरथ यात्रा को लेकर न केवल स्थानीय ग्रामीणों में बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है और हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होते हैं।