Responsive Menu
Add more content here...

पूर्वी सिंहभूम के 19 पंचायतों में विशेष वित्तीय समावेशन शिविर, 3500 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ

Spread the love

जमशेदपुर | अपडेटेड: 2 अगस्त 2025

पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता और समावेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को 19 चयनित पंचायतों में एकदिवसीय वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 3,529 ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी वित्तीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवेदन जमा किया।

ग्रामीणों में दिखा उत्साह, बैंकिंग सेवाओं से जुड़ने की होड़

भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा निर्देशित इस त्रैमासिक अभियान का उद्देश्य ग्रामीण जनता को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ना और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की पहुंच को अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना है।
अभियान का नेतृत्व अग्रणी जिला प्रबंधक संजीव कुमार चौधरी द्वारा किया गया, जिनके निर्देशन में शिविरों में विभिन्न बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी जानकारी दी गई।

योजनाओं में मिले आवेदन:

प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY): 587 आवेदन

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY): 714 आवेदन

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY): 863 आवेदन

अटल पेंशन योजना (APY): 218 आवेदन

Re-KYC (केवाईसी पुनः अद्यतन): 1,147 आवेदन

महिला, बुजुर्ग और युवाओं की रही भागीदारी

हर पंचायत में स्थानीय बैंक शाखाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविरों में खासकर महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखी गई। इस पहल के माध्यम से सरकार की योजनाएं अब उन वर्गों तक भी पहुंच रही हैं, जो पहले इससे वंचित थे।