Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: लापता वीरेंद्र सिंह के परिवार को बिहार-यूपी जागरण मंच ने दी आर्थिक सहायता

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार निवासी वीरेंद्र सिंह के कई महीनों से लापता रहने के कारण उनके परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। वीरेंद्र सिंह परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे, और उनके अचानक लापता हो जाने से उनके परिजन मानसिक और आर्थिक दोनों ही रूप से परेशान हैं।

परिवार की इस स्थिति को देखते हुए सामाजिक संगठन बिहार-यूपी जागरण मंच ने आगे आकर मदद का हाथ बढ़ाया है। शुक्रवार को मंच की ओर से वीरेंद्र सिंह के छोटे भाई छोटू सिंह को ₹40,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह राशि वीरेंद्र सिंह की पत्नी की उपस्थिति में सौंपी गई।

इस अवसर पर मंच के संरक्षक सिद्धेश्वर सिंह, सचिव दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष रविंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी सुरेश सिंह, तथा सदस्य शिव मंगल सिंह, चंद्रदेव महतो, प्रकाश मिश्रा और अखिलेश सिंह उपस्थित रहे।

बिहार-यूपी जागरण मंच ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हर संभव मदद की जाएगी। मंच की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।