Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर किया सम्मानित

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : रक्षा बंधन के पावन अवसर पर शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चाकुलिया की कक्षा दसवीं की छात्राओं ने एक सराहनीय पहल करते हुए स्थानीय थाना का दौरा किया और वहां पदस्थापित थाना प्रभारी व पुलिसकर्मियों की कलाइयों पर राखी बांधकर उनका अभिनंदन किया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के सचिव अमित कुमार भारतीय और प्रधानाचार्य कमला कांत प्रमाणिक ने किया। छात्राओं ने न सिर्फ राखी बांधी, बल्कि पुलिसकर्मियों को उपहार भेंट कर उनका मनोबल भी बढ़ाया।

प्रधानाचार्य श्री प्रमाणिक ने इस अवसर पर कहा, “पुलिस बल समाज की सुरक्षा में दिन-रात डटा रहता है। जब हम त्योहार अपने परिवार के साथ मनाते हैं, तब ये जवान ड्यूटी पर होते हैं। रक्षाबंधन जैसे पर्व पर भी ये अपने घर नहीं जा पाते, इसलिए हमारी छात्राओं ने यह पहल की कि वे इन रक्षकों को राखी बांधकर उन्हें भाईचारे का संदेश दें।”

रक्षा सूत्र बंधवाकर भावुक हुए थाना प्रभारी एवं अन्य जवानों ने छात्राओं को धन्यवाद देते हुए कहा, “हमारे लिए यह बहुत ही भावुक और गर्व का क्षण है। अगर आप कभी असुरक्षित महसूस करें, तो बेहिचक हमसे संपर्क करें। ये भाई हमेशा आपकी रक्षा के लिए तत्पर हैं।” उन्होंने छात्राओं को अपना संपर्क नंबर भी साझा किया।

इस भावनात्मक अवसर पर विद्यालय की छात्राएं दोलन दास, अंकिता सिंह, रीमा महतो, प्राची महतो, सुदेशना राणा, लिली पोलाय, कोयल मंडल, मनीषा किस्कू, स्नेहा मुर्मू, अंतरा दास, तथा शिक्षकगण आचार्य मनोज महतो, लक्ष्मी सिंह, पिंकी घोष, डोली कर आदि उपस्थित रहे।