Responsive Menu
Add more content here...

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बहरागोड़ा के भैयाओं ने प्रांत स्तरीय मेधावी छात्र परीक्षा में दिखाया दम, टॉप-3 में दो छात्र

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता (निलेश बेरा)

झारखंड के धालभूमगढ़ में 13 अप्रैल 2025 को आयोजित प्रांत स्तरीय मेधावी छात्र परीक्षा 2025 में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बहरागोड़ा के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। यह परीक्षा श्रीहरि वनवासी विकास समिति झारखंड (संबद्ध- वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड) के तत्वावधान में आयोजित की गई थी, जिसमें राज्य भर के सरस्वती शिशु मंदिर व विद्या मंदिरों के कक्षा पंचम एवं अष्टम के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

प्रांत स्तर पर टॉप करने वाले छात्र:

  • कक्षा अष्टम में
    • भैया तन्मय संड़ (पिता: श्री अलकेश्वर संड़) ने 100 में से 73 अंक प्राप्त कर पूरे झारखंड प्रांत में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
    • भैया जयप्रकाश गिरी (पिता: श्री दुर्गा प्रसाद गिरी) ने 71 अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
      दोनों छात्रों ने राज्य स्तर पर टॉप-3 में स्थान पाकर विद्यालय की शान बढ़ाई है।
  • कक्षा पंचम में
    • भैया रोहित पात्र (पिता: श्री शिवशंकर पात्र) ने 200 में से 147 अंक प्राप्त कर प्रांत स्तर पर चौथा स्थान पाया।
    • भैया मानिक मुंडा (पिता: श्री चैतन मुंडा) ने 124 अंक प्राप्त कर सातवाँ स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय और परिजनों में खुशी की लहर

इन भैयाओं की सफलता से पूरे विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है। छात्रों के अभिभावकों ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यालय के शिक्षकों को धन्यवाद दिया। विद्यालय परिवार ने चारों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग का प्रतिफल है। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बहरागोड़ा लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और चरित्र निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।