बहरागोड़ा | संवाददाता बापुन
रक्षा बंधन के पावन पर्व पर शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन की अगुवाई महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कृष्णा पाल ने की, जिसमें महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता काजल महाकुड़, जिला आईटी सेल प्रमुख अर्चना दास एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रह्लाद घोष सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इस मौके पर महिला कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी चंदन कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों एवं सुरक्षा बल के जवानों को रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर उनके समर्पण और सेवा भावना के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन सिर्फ एक त्योहार का उत्सव न होकर, समाज के रक्षक जवानों के प्रति सम्मान और भाईचारे का प्रतीक बनकर सामने आया। महिला मोर्चा ने अपने इस प्रयास से सुरक्षा बलों के मनोबल को ऊंचा उठाने और समाज में सौहार्द एवं सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।