बहरागोड़ा संवाददाता (निलेश बेरा)
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बहरागोड़ा मंडल की ओर से गुरुवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न मंदिरों और आश्रमों में पूजा-अर्चना करने वाले पुरोहितों को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने किया, जबकि जिला अध्यक्ष चंडी चरण साहु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के तहत भाजपाइयों ने पुरोहितों को अंगवस्त्र, फल एवं मिठाई भेंट कर उनकी आध्यात्मिक सेवाओं के लिए आभार प्रकट किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन प्रह्लाद घोष, कबिन्द्रनाथ कुंडू, अपूर्व सुंदर दास, ननिगोपाल साव के संयोजन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस दौरान जिन पुरोहितों को सम्मानित किया गया उनमें सुमन कुमार मिश्र, दुर्गापद पाठक, तपन आचार्य और रामकुमार मिश्र शामिल हैं।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा पाल, अर्चना दास, शुक्ला बेरा, डोली मुर्मू, गौरी महतो, राजू महतो, दुर्गा गिरी, जगन्नाथ नायक, समीर नंदी, टूना नायक, तरुण बेरा सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
भाजपा ने इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया कि गुरुजनों और पुरोहितों का समाज में विशेष स्थान है, और उनका सम्मान करना हमारी सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है।