Responsive Menu
Add more content here...

जंगली हाथी के हमले से घायल महिला की इलाज कराकर लौटने के बाद मौत, विधायक समीर मोहंती ने दी श्रद्धांजलि एवं आर्थिक सहायता

Spread the love

चाकुलिया (कलापाथर): चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कालापाथर पंचायत के उदाल गांव की 62 वर्षीय शांति देवी खटुआ पर बीते दिनों एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल होने पर ग्रामीणों द्वारा उन्हें पहले झाड़ग्राम जिला अस्पताल और फिर वहां से कटक मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद वे करीब 10 दिन पहले अपने घर लौटी थीं।

लेकिन आज सुबह लगभग 5:30 बजे उनकी मौत हो गई। इस दुखद खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जैसे ही घटना की जानकारी मिली, विधायक समीर कुमार मोहंती शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने अपने स्तर से परिवार को आर्थिक सहयोग किया और विभागीय स्तर से तत्काल ₹25,000 की सहायता राशि दिलवाई। बताया गया कि बाकी मुआवजा प्रक्रिया के बाद प्रदान दिया जाएगा।

इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिव चरण हंसदा, थाना के एसआई, फॉरेस्टर कल्याण महतो, झामुमो नेता सकीला मुर्मू, चंदन चौधरी, तरुण चौधरी, राम मुर्मू, मंटू चौधरी, देबू चौधरी, बैरी नायक, विवेक चौधरी सहित कई प्रबुद्ध ग्रामीण उपस्थित रहे और परिजनों को ढांढस बंधाया।