चाकुलिया। संवाददाता
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के काकड़ीशोल स्थित पद्मश्री जमुना टुडू के आवासीय कार्यालय में शनिवार को जोहार भारत फाउंडेशन के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पद्मश्री जमुना टुडू ने की। इस दौरान आगामी 27 अगस्त को आयोजित होने वाले रक्षा बंधन उत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में तय किया गया कि 27 अगस्त को सुनसुनिया जंगल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर जंगल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा।
पद्मश्री जमुना टुडू ने कहा कि जंगल और पेड़-पौधे हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनकी सुरक्षा करना केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने लोगों से जंगल संरक्षण के अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की।
बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों और सहभागिता को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर अंजू महतो, सोमबारी मुर्मू, सुमित्रा महतो, मालती टुडू, जानी टुडू, माधवी महतो, बिंदु महतो, परमा महतो, हेमावती महतो, चंद्र मोहन मांडी, पूर्णेन्दू महतो, निमाई हांसदा, शंकर सोरेन, चंडी चरण मुंडा, जमुना गोप, अपू दास समेत अन्य लोग मौजूद रहे।