Responsive Menu
Add more content here...

आदर्श प्राथमिक ओड़िया विद्यालय खंडामौदा में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Spread the love

बहरागोड़ा, संवाददाता (बापुन) — बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा स्थित आदर्श प्राथमिक ओड़िया विद्यालय में शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार पारंपरिक उत्साह और भाईचारे की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन की सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत किया।

विद्यालय की शिक्षिकाओं और छात्राओं ने प्रधानाध्यापक मनोज कुमार बेरा को भी राखी बांधी। प्रधानाध्यापक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, सम्मान, सुरक्षा और आपसी देखभाल का प्रतीक है। यह पर्व हमें रिश्तों की महत्ता और भारतीय संस्कृति में निहित सामाजिक मूल्यों की याद दिलाता है।

उन्होंने कहा, “बंधनों की यह भावना हमारी संस्कृति को विशिष्ट बनाती है और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करती है।”

इस मौके पर शिक्षक प्रदीप कुमार गिरी, शिक्षिका मीनाक्षी महापात्र सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया और आपसी स्नेह का संदेश साझा किया।