Responsive Menu
Add more content here...

झामुमो प्रखंड कमेटी ने शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि, मनाया शहादत दिवस

Spread the love

बहरागोड़ा, संवाददाता (बापुन) — बहरागोड़ा प्रखंड के पाटपुर स्थित शहीद निर्मल महतो स्मारक स्थल पर शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी द्वारा शहीद दिवस का आयोजन कर झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता वीर शहीद निर्मल महतो को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने “वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहें” और “झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए उनके बलिदान को याद किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि निर्मल महतो न केवल झारखंड के अलग राज्य आंदोलन के प्रमुख रणनीतिकारों में से एक थे, बल्कि उन्होंने सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय पहचान के लिए भी संघर्ष किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शहीद निर्मल महतो के योगदान को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने और झारखंड की अस्मिता को बनाए रखने का आह्वान किया।

इस मौके पर गुरुचरण मांडी, मिंटू पाल, रासबिहारी साव, खितिज मुंडा, समीर मन्ना, साजन बेरा, रामजीवन हेंब्रम, विशाल कुमार सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।