Responsive Menu
Add more content here...

आनंद मार्ग हाई स्कूल में रक्षाबंधन उत्सव, विद्यार्थियों ने मनाया भाई-बहन के प्रेम का पर्व

Spread the love

चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित आनंद मार्ग हाई स्कूल में शुक्रवार को श्रावणी पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्रावास में रहने वाले 15 विद्यार्थियों के बीच रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान तीन बहनों ने छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाई-बहन के स्नेह और आपसी प्रेम का भाव देखने को मिला।

मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार महतो एवं मुरारी मोहन भगत उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व की जानकारी देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना बनाए रखने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *