Responsive Menu
Add more content here...

चियाबांधी में अनोखे अंदाज में रक्षाबंधन, महिलाओं ने पेड़ों को बांधा रक्षा सूत्र

Spread the love

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की भालुकबिंदा पंचायत अंतर्गत चियाबांधी गांव में शुक्रवार को वन सुरक्षा समिति के तत्वावधान में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री सम्मानित जमुना टुडू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

रक्षाबंधन के अवसर पर जमुना टुडू के नेतृत्व में वन सुरक्षा समिति से जुड़ी महिलाएं साल जंगल पहुंचीं। यहां महिलाओं ने साल के पेड़ों की विधिवत पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। इसके बाद पेड़ों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर जंगल और पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया।

इस मौके पर पद्मश्री जमुना टुडू ने कहा कि रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इसी भावना को प्रकृति से जोड़ते हुए महिलाओं ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधा और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पेड़ भी हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जंगल की सुरक्षा, पेड़ों को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मौके पर ग्राम प्रधान देवा सोरेन, बिंदु महतो, हेमावती महतो, धनी सोरेन, परमा महतो, पद्मावती महतो, दीप्ति महतो, चपला महतो, डूमनी सोरेन, सुमित्रा महतो, पुतुल सबर समेत अन्य महिलाएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *